logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विभिन्न प्रतिष्ठानों से घरेलू गैस सिलेंडर जब्त कर प्रकरण निर्मित किए

विभिन्न प्रतिष्ठनों से घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त कर प्रकरण निर्मित किए

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में शनिवार को मुरैना शहरी क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठनों से 19 घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त कर प्रकरण निर्मित किए गए है।
यह कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी मुरैना श्री बीएस कुशवाह के मार्गदर्शन में जिला आपूर्ति नियंत्रक मुरैना और तहसीलदार मुरैना द्वारा की गई है।
जानकारी के अनुसार मुरैना शहरी क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान उनके संचालकों द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डरों के व्यावसायिक उपयोग किया जाने पर ई.सी. एक्ट 1955 के तहत प्रकरण निर्मित किए गए है। जिनके जांच प्रतिवेदन आगामी कार्यवाही के लिए कलेक्टर को प्रस्तुत किए जायेंगे। जिन 8 प्रतिष्ठनों की जांच की गई, उनमें करन नास्ता सेन्टर जैन बगीची अम्बाह रोड़ मुरैना से 03, श्री गिर्राज मिष्ठान भंडार मुरैना से 03, श्री हर हर मिष्ठान भंडार अंबाह बाईपास मुरैना से 04, श्री राम स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट बड़ोखर तिराह मुरैना से 02, जय बजरंग मिष्ठान भंडार बड़ोखर मुरैना से 02, खाटू श्याम पोहा सेन्टर बड़ोखर मुरैना से 01, राहुल पोहा सेंटर बड़ोखर मुरैना से 01 और बंशी वाला स्वीट्स पुल तिराहा मुरैना से 01 घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त किए गए है।
इसी प्रकार जौरा एसडीएम के निर्देश पर सहायक आपूर्ति अधिकारी जौरा श्री बृजपाल सिंह गुर्जर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री लोकेंद्र सिंह चौहान, नायब तहसीलदार श्री कमल किशोर शर्मा एवं नायब तहसीलदार श्री राजभान सिंह कुशवाह द्वारा जौरा क्षेत्र के (बाग़चीनी चोखट्टा) के विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान उनके संचालकों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग किये जाने पर ई.सी. एक्ट 1955 के तहत प्रकरण निर्मित किए गए। जिनके जांच प्रतिवेदन आगामी कार्यवाही हेतु कलेक्टर को प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यवाही के दौरान श्रीराम मिष्ठान भंडार (बाग़चीनी चौखट्टा) से 04, जय सती मां मिष्ठान भंडार से 05, जय माता दी अन्नकूट भंडार से 03 और चित्रकूट मिष्ठान भंडार से 01 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त कर प्रकरण निर्मित किए गए।
-
#JansamparkMP #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

31
1190 views

Comment