आज श्रीश चंद्र बारात घर में होली मिलन का कार्यक्रम था नरेश जी के भाषण में शालीनता नज़र आई
उन्होंने हरदोई में लगने वाली जाम, नितिन जी से कोई नाराजगी हो तो उसे आप लोग खत्म करे,चुनाव के समय हरदोई वासियों से 20 दिन उनके लिए फ्री रहने जैसे तमाम मुद्दों पर बात की और हरदोई के जयप्रकाश सांसद से हुई दूरी को लेकर दर्द भी नजर आया
नरेश अग्रवाल जी एक बड़े कद के नेता हैं और उनके कद तक पहुंचने के लिए नितिन जी को अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है
नरेश अग्रवाल राजनीति में पारखी नजर रखते हैं शायद अब वो समझ चुके हैं कि अब समय आ गया है जो विरोध है उसे खत्म किया जाए और यह सोच उनके कद को और बड़ा करती है यह पहल नितिन अग्रवाल जी के आगे के राजनीतिक सफर को आसान बनाएगी
इसी कार्यक्रम में नितिन अग्रवाल ने दबी जवान से एक घटना का उल्लेख किया लेकिन मैं उस घटना को बगैर किसी का नाम लिए खुल कर लिख़ रहा हूं
एक दरबारी को ये गुमान हो गया था कि वो अग्रवाल परिवार का दरबारी है इस कारण उनके लड़के ने एक बेटी पर बुरी नजर डाली और गंदी हरकत की लेकिन नितिन अग्रवाल ने अपने ही दरबारी के बेटे पर मुकदमा लिखवाया और जेल भेज दिया
मै उनके इस कदम की सराहना करता हूं।
नरेश अग्रवाल जब राजनीति में थे और नितिन जी का राजनीति से कोई सरोकार नहीं था तब एक आम आदमी को विश्वाश था कि भईया को यह समस्या बताएंगे तो जरूर सुनेगे और समस्या का निराकरण होगा और वैसा होता भी था।जाने वाले से कभी नरेश अग्रवाल ने ये नहीं पूछा कि तुमने मेरा विरोध किया मुझे वोट नहीं दिया
नितिन अग्रवाल जी को यह कार्यशैली अपनानी पड़ेगी क्योंकि नरेश अग्रवाल जी के आज के कथन के अनुसार सत्तर बीघा पुदीना सबका सूख रहा है
बाकी जो आपसे बना है और आंख दिखा रहा है उसके साथ प्रेम सिंह जैसा व्यवहार करना बिल्कुल गलत नहीं है
लेकिन विरोध को फर्जी मुकदमा दर्ज करा कर खत्म करना ये भी उचित नहीं है इसको अब प्यार से खत्म करना होगा
आज जितने भी दरबारी है वो एक लाभ पाने को जुड़े हैं कोई ब्लाक प्रमुख बनना चाहता है कोई जिला पंचायत अध्यक्ष तो कोई कुछ और यह आशा करना गलत भी नहीं है सिर्फ जनता बगैर स्वार्थ के जुड़ी है बस जनता सुरक्षा ,न्याय और सुविधा चाहती है और इसी जनता से हर नेता कुर्सी पर विराजमान है।
जब तक जनता चाहेगी आप राज करेंगे
मेरी शुभकामनाएं सदा आपके साथ है
*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी
हरदोई *