logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न

भारतीय स्टाम्प अधिनियम 1899 के अन्तर्गत मध्यप्रदेश बाजार मूल्य मार्गदर्शक सिद्धांतों का बनाया जाना और उनका पुनरीक्षण नियम 2018 के अन्तर्गत 14 मार्च, शनिवार को कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मुरैना में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, अंबाह, मुरैना के एसडीएम, जिला मूल्यांकन समिति संयोजक वरिष्ठ जिला पंजीयक डॉ. डी.के. गौतम एवं समिति सदस्य सबलगढ़ विधायक श्रीमती सरला रावत, जनपद पंचायत अध्यक्ष मुरैना श्री मोहर सिंह कंषाना, उद्योग, आयुक्त नगर निगम, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी सहित सब रजिस्ट्रार, उपस्थित रहे।
बैठक में मुरैना जिले के अन्तर्गत आने वाले सभी उप जिला मूल्यांकन समितियों से वर्ष 2026-27 के लिये अचल सम्पत्तियों के बाजार मूल्य निर्धारित करने हेतु प्रस्तावित दरों के प्रस्तावों को जिला मूल्यांकन समिति मुरैना द्वारा चर्चा की गयी। आम जनता इन प्रस्तावों को 17 मार्च से 19 मार्च 2026 तक अनिन्तम प्रस्तावित का अवलोकन एनआईसी पोर्टल तथा जिला पंजीयन कार्यालय एवं समस्त उप पंजीयक कार्यालयों में कर सकते है। आम जनता इन प्रस्तावों पर अपने सुझावों 19 मार्च 2026 तक कार्यालयीन समय तक भेज सकते है।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh

57
1593 views

Comment