logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गैस वितरण की पूरी व्यवस्था पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित की जाए - कलेक्टर

गैस वितरण की पूरी व्यवस्था पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित की जाए - कलेक्टर

कलेक्टर ने गैस एजेंसी संचालकों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शासन से प्राप्त निर्देशों के पालन में कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने शनिवार को जिले के गैस एजेंसी संचालकों की बैठक लेकर जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में गैस एजेंसी संचालकों को उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने देने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने बैठक में स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि गैस वितरण की व्यवस्था को व्यवस्थित रखें तथा उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह या पैनिक की स्थिति निर्मित न होने दें। बैठक में यह भी बताया कि उपभोक्ता पुनः ऑनलाइन के माध्यम से गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। जिसमें Phonepe, Gpay, Paytm, Amazon Pay, Airtel payment bank से भी बुकिंग करा सकते हैं। उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु कल रविवार को भी गैस एजेंसी खुली रहेंगी। गैस एजेंसियों को सचेत किया गया है कि किसी भी स्थिति में कालाबाजारी न हो अन्यथा सम्बंधित गैस एजेंसी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर श्री जांगिड़ ने गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को उपलब्ध सभी बुकिंग माध्यमों की जानकारी दें, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से एजेंसी कार्यालयों पर जाकर भीड़ लगाने की आवश्यकता न पड़े। उन्होंने कहा कि गैस वितरण की पूरी व्यवस्था पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित की जाए तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल प्रशासन को अवगत कराया जाए। समस्त एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी बनाए रखें, होटलो, ढावा पर निगरानी रखी जावे। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी और गैस एजेंसी संचालक उपस्थित रहे।

#CMMadhyaPradesh #jansamparkmp #JansamparkMP

73
1417 views

Comment