logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महाराजगंज: पुरानी जमीनी रंजिश में होमगार्ड की पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

महाराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जहदा में पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर एक होमगार्ड की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि घटना शुक्रवार शाम की है और मारपीट करने वालों में होमगार्ड के ही पाटीदार शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार जहदा निवासी राकेश चौधरी कोठीभार थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। उनका अपने पाटीदारों के साथ जमीन को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा है, जिसे लेकर पहले भी कई बार कहासुनी और विवाद हो चुका है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार देर शाम राकेश चौधरी ड्यूटी के दौरान गांव पहुंचे थे। इसी दौरान पाटीदार पक्ष के कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

कोठीभार थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामला होमगार्ड और उनके पाटीदारों के बीच पुरानी जमीनी रंजिश से जुड़ा हुआ है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है

0
3 views

Comment