logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धोरैया से 4, धनकुंड से 2 आवेदन; मामलों की सुनवाई अगले शनिवार को होगी

संवाददाता । अंग संदेश।

बांका। धोरैया प्रखंड स्थित बहुउद्देशीय भवन में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान कुल 6 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें धोरैया अंचल से 4 और धनकुंड अंचल से 2 आवेदन शामिल हैं।
प्राप्त सभी आवेदनों को विधिवत पंजी में दर्ज कर लिया गया। इस बार जनता दरबार में फरियादियों की संख्या कम रही और करीब 5 से 10 लोग ही पहुंचे।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि दर्ज किए गए सभी मामलों की सुनवाई अगले शनिवार को तय तिथि पर की जाएगी। संबंधित पक्षों को अगली तारीख की सूचना दे दी गई है, ताकि वे उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकें।

— संजीत गोस्वामी, चीफ ब्यूरो, बांका
ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन जन जन की आवाज जय हिंद जय भारत🇳🇪

15
412 views

Comment