logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

घोरावल विकास खंड के ग्रामपंचायत बर में पीएम सूर्य घर योजना पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित


सोनभद्र। घोरावल विकास खंड के ग्रामपंचायत बर में तेजस्वी किसान मार्ट द्वारा स्वयं सहायता समूहों (SHGs) एवं ग्रामवासियों के साथ प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के संबंध में एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को सौर ऊर्जा के उपयोग, सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी तथा योजना से मिलने वाले आर्थिक और पर्यावरणीय लाभों के बारे में जागरूक करना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान कुंज बिहारी ने की। संगोष्ठी में ई. प्रकाश पाण्डेय, संस्थापक तेजस्वी संगठन न्यास ने उपस्थित ग्रामीणों एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के माध्यम से घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप लगाकर सस्ती और स्वच्छ बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।

इस योजना के तहत सोलर पैनल लगाने पर सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाती है, जिससे बिजली बिल में कमी आती है और अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेजकर आय भी प्राप्त की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी किसान मार्ट के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर लोगों को योजना की जानकारी देने, आवेदन प्रक्रिया में सहयोग करने तथा सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रभास द्विवेदी, कोषाध्यक्ष तेजस्वी संगठन न्यास, चंद्रावती देवी, सोलर सखी तेजस्वी संगठन न्यास, प्रमोद कुमार मिश्रा, निर्देशक धृतिसन एनर्जी, मनोज जायसवाल, दीपक गुप्ता तथा संतोष कुमार सिंह, निर्देशक जिला सहकारी बैंक मीरजापुर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

संगोष्ठी में उपस्थित महिलाओं और ग्रामीणों को योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा सोलर पैनल स्थापना से होने वाले दीर्घकालिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

संवाददाता - पंकज गुप्ता
जिला - जालौन उत्तर प्रदेश

7
122 views

Comment