logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रीय लोक अदालत में 30,886 वादों का निस्तारण, 4,14,61,183 रुपये की वसूली

राष्ट्रीय लोक अदालत में 30,886 वादों का निस्तारण, 4,14,61,183 रुपये की वसूली
कौशाम्बी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश जे०पी० यादव की अध्यक्षता में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आस्था मिश्रा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में न्यायिक अधिष्ठान के सभी सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, बैंक अधिकारी एवं कर्मचारीगण, अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सदस्यगण, पराविधिक स्वयंसेवक तथा बड़ी संख्या में जनमानस उपस्थित रहे।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर जिला कारागार कौशाम्बी में निर्मित उत्पादों तथा किशोरों, महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री हेतु स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों का निरीक्षण न्यायिक अधिकारियों द्वारा किया गया। निरीक्षण के उपरांत जनपद न्यायाधीश एवं अन्य न्यायिक अधिकारियों ने न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया।
इसके साथ ही ई-सेवा केन्द्र और हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उन्हें लाभ दिलाने के लिए सहयोग भी प्रदान किया गया।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
इन न्यायालयों में हुआ वादों का निस्तारण
• जनपद न्यायाधीश द्वारा 02 वादों का निस्तारण, ₹500 अर्थदण्ड वसूला गया।
• प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा 08 पारिवारिक वादों का निस्तारण।
• मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण न्यायालय द्वारा 60 वादों का निस्तारण, ₹2,42,50,000 प्रतिकर दिलाया गया।
• अपर जनपद न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट द्वारा 02 वादों का निस्तारण, ₹1,000 अर्थदण्ड।
• अपर जनपद न्यायाधीश तृतीय द्वारा 02 वादों का निस्तारण।
• अपर जनपद न्यायाधीश चतुर्थ द्वारा विद्युत अधिनियम के 159 वादों का निस्तारण।
• मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 985 फौजदारी वादों का निस्तारण, ₹6,00,180 अर्थदण्ड।
• अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट / सिविल जज सी०डी० द्वारा 289 वादों का निस्तारण, ₹3,960 अर्थदण्ड तथा ₹12,57,182 का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी।
• सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वारा 178 वादों का निस्तारण, ₹1,000 अर्थदण्ड।
• न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 201 वादों का निस्तारण, ₹11,200 अर्थदण्ड।
• अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वितीय द्वारा 178 वादों का निस्तारण, ₹3,500 अर्थदण्ड।
• ग्राम न्यायालय द्वारा 103 वादों का निस्तारण, ₹7,610 अर्थदण्ड।
• सिविल जज जूनियर डिवीजन / त्वरित न्यायालय द्वितीय द्वारा 492 वादों का निस्तारण, ₹7,610 अर्थदण्ड।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
राजस्व, बिजली और बैंक मामलों में भी निस्तारण
• जनपद के समस्त राजस्व न्यायालयों द्वारा 26,787 वादों का निस्तारण।
• पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा 788 वादों का निस्तारण, ₹38,31,776 जमा।
• जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वारा 05 वादों का निस्तारण, ₹1,33,409 जमा।
• स्थायी लोक अदालत (जनोपयोगी सेवाएं) द्वारा 03 मामलों का निस्तारण, ₹12,53,089 का अवॉर्ड पारित।
• जनपद के सभी बैंकों द्वारा ऋण वसूली से संबंधित 644 वादों का निस्तारण, ₹1,00,98,187 जमा कराया गया।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
कुल 30,886 वादों का निस्तारण, 4,14,61,183 रुपये की वसूली
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान विभिन्न न्यायालयों और विभागों द्वारा कुल 30,886 वादों का निस्तारण करते हुए 4,14,61,183 रुपये की वसूली की गई।

1
88 views

Comment