logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गांव में दबंगों का आतंक: युवक के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी "उमेश कन्नौजिया"

रसड़ा/बलिया: कोतवाली क्षेत्र के नगहर गांव निवासी चंदन गुप्ता ने गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है। दबंगों ने पीड़ित के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि 10 मार्च 2026 को एक आवारा कुत्ते का पिल्ला उसकी गाड़ी के सामने आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसी बात को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने तथा अपने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है, जिसमें आरोपियों को मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज भी की और उसे धमकी दी कि अगर उसने अपनी शिकायत वापस नहीं ली तो उसे और उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

8
155 views

Comment