करणी सेना में नई जिम्मेदारी — विशाल सिंह मंडलोई बने धार जिला अध्यक्ष
करणी सेना में नई जिम्मेदारी — विशाल सिंह मंडलोई बने धार जिला अध्यक्ष
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सूरजपाल अम्मू जी एवं मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री योगेंद्र सिंह डोडिया जी के नेतृत्व में संगठन का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश श्री किशन लाल जांगिड़ जी की अनुशंसा पर समाजसेवी श्री विशाल सिंह मंडलोई को करणी सेना मध्य प्रदेश में धार जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति पत्र जारी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री योगेंद्र सिंह डोडिया जी ने कहा कि विशाल सिंह मंडलोई द्वारा समाज हित और राष्ट्रहित में किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। संगठन को आशा है कि वे अपने कर्तव्यों का निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए करणी सेना की टीम को मजबूत करेंगे तथा सभी करणी सैनिकों को साथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेंगे।
करणी सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्री विशाल सिंह मंडलोई को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में धार जिले में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा समाजहित के कार्यों को गति मिलेगी।