logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिर्जापुर: भीम आर्मी भारत एकता मिशन एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेतृत्व में थाना चौरी में दर्ज कराए जाने वाले एक मामले को

मिर्जापुर:
भीम आर्मी भारत एकता मिशन एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेतृत्व में थाना चौरी में दर्ज कराए जाने वाले एक मामले को लेकर पिछले पाँच दिनों से चल रहे विवाद के बाद आखिरकार पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
बताया गया कि पीड़ित परिवार की ओर से लगातार थाना चौरी में तहरीर दी जा रही थी, लेकिन आरोप है कि थाना प्रभारी द्वारा मामले में टालमटोल किया जा रहा था। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मामले को लेकर अधिकारियों से मुलाकात की।
आज क्षेत्राधिकारी (सीओ), थाना प्रभारी और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
संगठन की ओर से कहा गया कि पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया गया है कि संगठन उनके साथ मजबूती से खड़ा है और जब तक उन्हें पूर्ण न्याय नहीं मिलेगा, तब तक न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।
इस दौरान संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व मुख्य मंडल प्रभारी बिरेंद्र पासी ने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा।

0
0 views

Comment