logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

थाना अदलहाट पुलिस टीम द्वारा मोबाइल छिनने के अभियोग से सम्बन्धित 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 09 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद, घ

थाना अदलहाट पुलिस टीम द्वारा मोबाइल छिनने के अभियोग से सम्बन्धित 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 09 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद, घटना के अनावरण यक्ष एप के उपयोग से सहयोग प्राप्त कर किया गया
थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 12.03.2026 को वादी अब्दुल हमीद पुत्र नूर मुहम्मद निवासी खजुरौल थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर द्वारा मोटरसाइकिल सवार अज्ञात 03 व्यक्तियों के विरूद्ध वादी का मोबाइल फोन छिनकर भागने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अदलहाट पुलिस द्वारा पर मु0अ0सं0-55/2026 धारा 304(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु थाना प्रभारी अदलहाट को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अदलहाट पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में *यक्ष एप* के प्रयोग से प्राप्त महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर थाना अदलहाट क्षेत्र से घटना से सम्बन्धित 03 अभियुक्त 1.लोकनाथ पुत्र हरिवंश निवासी ग्राम घाटमपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर, 2. बाबू उर्फ चन्द्रमा पुत्र संजय निवासी ग्राम रजौली थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर व 3. गुलशन पुत्र रामभरोसे निवासी ग्राम खेमईपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छिनौती के 09 अदद मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर साइकिल (बिना नम्बर प्लेट) को बरामद किया गया, इस सम्बन्ध में थाना अदलहाट पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1.लोकनाथ पुत्र हरिवंश निवासी ग्राम घाटमपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 19 वर्ष ।
2. बाबू उर्फ चन्द्रमा पुत्र संजय निवासी ग्राम रजौली थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 18 वर्ष ।
3. गुलशन पुत्र रामभरोसे निवासी ग्राम खेमईपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 18 वर्ष ।
*पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-55/2026 धारा 304(2),317(2) बीएनएस थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर ।
आपराधिक इतिहास- लोकनाथ पुत्र हरिवंश उपरोक्त
1. मु0अ0सं0 93/2023 धारा 323,325,427,504 भादवि थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर ।
2. मु0अ0सं0 130/23 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर ।
3. मु0अ0सं0 229/2023 धारा 323, 504,506 भादवि थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर ।
4. मु0अ0सं0 266/2023 धारा 380,411,414,454 भादवि थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर ।
5. मु0अ0सं0 279/2023 धारा 401 भादवि थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर ।
6. मु0अ0सं0 01/25 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर
7. मु0अ0सं0 54/26 धारा 304(2) बी.एन.एस थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर ।
8. मु0अ0सं0 84/2023 धारा 380,411,457 भादवि थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र
9. मु0अ0सं0 55/26 धारा 304(2) बी.एन.एस थाना अदलहाट मीरजापुर ।
*विवरण बरामदगी
09 अदद मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर साइकिल ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
उप निरीक्षक राजेश रमण राय व उप निरीक्षक हंसलाल राम मय पुलिस टीम थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर ।

35
751 views

Comment