धोरैया के जयपुर मोड़ के पास बाइक दुर्घटना, मैंकेता गांव का युवक घायल
संवाददाता । अंग संदेश।
बांका जिला के धोरैया प्रखंड क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार धोरैया प्रखंड के मैंकेता गांव निवासी सूरज कुमार (26 वर्ष), पिता स्वर्गीय विनोद मंडल मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान जयपुर मोड़ के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क किनारे गिर पड़े।
दुर्घटना में सूरज कुमार का माथा फट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोट लगी। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। माथे पर लगे गहरे जख्म की सिलाई की गई और पट्टी कर आवश्यक चिकित्सा दी गई। डॉक्टरों के अनुसार दुर्घटना के कारण युवक को काफी चोटें आई हैं, फिलहाल इलाज के बाद उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के कई लोग अस्पताल पहुंच गए और घायल युवक का हालचाल लिया। सड़क दुर्घटना की यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।
रिपोर्ट,, ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन जन जन की आवाज जय हिंद जयभारत🇳🇪