logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पाकरैल पंचायत में रोज हो रहा संचालन लोक सेवा केन्द्र (RTPS)कार्यालय आवेदन आ रहे कम, लाभुकों को जागरूक होने की आवश्यक्ता : कार्यपालक सहायक जितेन्द्र कुमार

All India Media Association News
पकरैल-गोगरी (खगड़िया - 14 मार्च 2026) _________________________________
बिहार राज्य की ओर से संचालित ग्राम्य स्तर तक ग्राम वासियों को सेवा का लाभ लेने हेतु राज्य के प्रत्येक पंचायत में लोक सेवा केन्द्र (RTPS) स्थापित किया गया है।

खगड़ि‌या जिला के गोगरी प्रखण्ड अन्तर्गत पकरैल पंचायत में भी लोक सेवा केन्द्र (RTPS) कार्यालय प्रतिदिन संचालित हो रहा है। कार्यपालक सहायक के रूप में जितेन्द्र कुमार प्रति-दिन ग्राम्य लाभुकों को ससमय कायर्यालय में लोक सेवाओं के अधिकार के तहत सेवा प्रदान कर रहे है, जिससे गाँव के पंचायत कार्यालय में ही साभुकों का कार्य पूर्ण हो जा रहा है।

परन्तु बताते चलें की RTPS कार्यपालक सहायक जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि जिस अनुपात में लाभुकों को पंचायत RTPS कार्यालय आकर लाभ लेनी चाहिए वह संख्या बहुत कम है। उन्होंने ऑल इंडिया मिडिया एशोशियेशन न्यूज के माध्यम से आह्वान किया कि पकरैल पंचायत में संचालित लोक सेवा केन्द्र कार्यालय के द्वारा लाभुकों के लिए जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, OBC, NCL, EWS प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आवेदन, मुख्य मंत्री वृद्धजन पेंशन, कबीर अन्त्येष्टी योजना का लाभ हेतु आवेदन प्राप्त करके सेवा प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि कबीर अन्त्येष्टी का लाभ हेतु लाभुक को 3000 रुपये प्रदान की जाती है जो पंचायत के खाते में राशि आती है और मुखिया व पंचायत सेवक के संयुक्त रूप से प्रदान किया जाता। इच्छुक लाभुक को पंचायत के RTRS कार्यालय में उचित कागजात के रूप में पारिवारिक सूचि, आवेदक का आधार, मृतक का आधार व मृत्यु प्रमाण पत्र लेकर आवेदन समय पर करनी चाहिए।

बताते चलें कि कार्यपालक सहायक जितेन्द्र कुमार ने बताया कि लोक सेवा केन्द्र (RTPS) कार्यालय के कार्य संपादन में पंचायत सचिव अभिषेक कुमार द्वारा पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। अधिक से अधिक RTPS द्वारा लाभ लेने के लिए पकरैल पंचायत के नागरिकों को जागरूक होने की आवश्यकता है।

69
6482 views

Comment