logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बड़ा हादसा टला: सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. सरफराज अंसारी

आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़़ कस्बे के पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं चिकित्सक डॉ0 सरफराज अंसारी की एंडेवर कार से नीलगाय टकरा जाने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं सड़क हादसे में डा0 सरफराज अंसारी सहित उनके परिजन बाल-बाल बच गये, जबकि दुर्घटना में नीलगाय मर गयी और चालक को हल्की चोट आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ0 अंसारी अपने परिवार के साथ गोरखपुर से शोहरतगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान धानी-उसका हाईवे मार्ग पर अचानक एक नीलगाय उनकी कार से टकरा गई। वहीं एंडेवर कार व नीलगाय की टक्कर से एंडेवर कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक को मामूली चोट आई। संयोगवश उस समय वाहन की गति धीमी थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बाद में डॉ0 सरफराज अंसारी दूसरे वाहन से सुरक्षित अपने आवास शोहरतगढ़ पहुंच गये। वहीं दूरभाष द्बारा डॉ0 सरफराज अंसारी के बड़े भाई डा0 शादाब अंसारी ने संवाददाता को बताया कि रहमतों का महीना रमजान में अल्लाह की बड़ी मेहरबानी रही कि इस हादसे में किसी को गम्भीर चोट नहीं आई और सभी लोग सुरक्षित बच गये। जबकि एंडेवर कार और नीलगाय की भयंकर टक्कर से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है।

7
155 views

Comment