logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बांदीकुई में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारम्भ

बांदीकुई।। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 14 मार्च 2026 से 20 मार्च 2026 तक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बांदीकुई में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विशेष शिविर का शुभारम्भ किया गया। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि वैद्य महेश चन्द गुप्ता रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्रधानाचार्य राधामोहन गुप्ता एवं मुख्य अतिथि ने एनएसएस का झण्डा पहनाकर शिविर का विधिवत शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि का माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया तथा एनएसएस प्रभारी श्रीमती उर्मिला मीना ने उन्हें एनएसएस कैप पहनाकर सम्मानित किया। शिविर प्रभारी ने सात दिवसीय शिविर की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस वर्ष की थीम “मेरा युवा भारत एवं डिजिटल साक्षरता” रखी गई है। प्रथम दिवस पर एनएसएस स्वयंसेविकाओं द्वारा विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में युवाओं को समाज सेवा, अनुशासन एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रधानाचार्य ने डिजिटल युग में युवाओं के लिए डिजिटल साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ पुस्तकालयाध्यक्ष रामअवतार बोहरा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा,अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने शिविर के माध्यम से समाज के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया तथा कार्यक्रम का संचालन भी किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह गुर्जर, निरमा गुर्जर, विवेक मीना, बबलू सैनी, अमित वर्मा, सुमन गुर्जर, घनश्याम बैरवा, श्रीमती संगीता शर्मा, यशवंत शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

4
186 views

Comment