logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिंगरौली बंधौरा कंपनी के अंदर श्रमिक की मौत ऑफिस में श्रमिकों का हंगामा, आगजनी और तोड़फोड़.


सिंगरौली। बंधौरा क्षेत्र में स्थित पॉवर मेक ऑफिस में उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया जब एक श्रमिक की मौत के बाद मामला अचानक उग्र हो गया। जानकारी के अनुसार श्रमिक की मौत के बाद शव को छुपाने के आरोप को लेकर श्रमिकों और पुलिस के बीच विवाद हो गया।
विवाद बढ़ते ही आक्रोशित श्रमिकों ने पॉवर मेक कार्यालय में जमकर हंगामा किया। गुस्साए श्रमिकों ने ऑफिस में आगजनी कर दी और कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के साथ भी मारपीट की घटना सामने आई है।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है और घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार श्रमिक की मौत के बाद सही जानकारी न मिलने और शव को छिपाने की आशंका से श्रमिकों में भारी आक्रोश फैल गया, जिसके बाद यह पूरा विवाद भड़क उठा।
सिंगरौली बंधौरा कंपनी के अंदर श्रमिक की मौत पॉवर मेक ऑफिस में श्रमिकों का हंगामा, आगजनी और तोड़फोड़, पुलिस-अधिकारियों

13
658 views

Comment