अमर शहीद जगदंबा पांडेय चौराहा के नाम से जाना जाएगा देवकाली बाईपास : महापौर श्री गिरीशपति त्रिपाठी
अमर शहीद जगदंबा पांडेय चौराहा के नाम से जाना जाएगा देवकाली बाईपास : महापौर श्री गिरीशपति त्रिपाठी
अयोध्या
महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा है कि देश की एकता और अखंडता अमर शहीदों की देन है। शहीदों के सम्मान में हर किसी को सदैव तत्पर रहना चाहिए। नगर निगम अयोध्या सैनिकों के सम्मान के लिए तत्पर है। उन्हें गृह एवं जल कर से राहत दिलाने के लिए नगर निगम प्रयासरत है। वह कारगिल बलिदानी जगदंबा प्रसाद पांडेय की याद में बलिदान दिवस पर देवकाली बाईपास चौराहे के नामकरण के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण कर चौराहे का लोकार्पण किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नमामि गंगे के जिला अध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम का आयोजन अमर शहीद के सुपुत्र विजय पांडे 'सूरज' ने किया। इस मौके पर वीर नारी शीला पांडेय, भाजपा नेता गोकरन द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, आलोक द्विवेदी, सुनील शास्त्री, पार्षद राजकरण, पार्षद प्रतिनिधि मंसूर अहमद, पूर्व पार्षद मनोज श्रीवास्तव, सुनीता उपाध्याय, पूर्व प्रधान जगदीश चतुर्वेदी, सुबोध चतुर्वेदी, डॉ. रंजीत सिंह, प्रेमप्रकाश मिश्र, रामसजीवन पांडेय, सुधाकर त्रिपाठी, विजय कुमार सिंह, संत विपिन दास, विवेक श्रीवास्तव, पंकज पाठक, प्रीति पांडेय, ज्योति पांडेय, मनोज तिवारी, अंजनी, शिवम पांडेय, राकेश पांडेय, रिशु, आनंद दुबे, रॉकी द्विवेदी, अनिल द्विवेदी, आशीष पांडेय, दुर्गा प्रसाद तिवारी, सच्चिदानंद मिश्र, अजय पांडेय, रामसुमेर पांडेय, उदय नारायण दुबे, रत्नेश दुबे, देवीचरण दुबे, राजबहादुर पांडेय,
अनिल द्विवेदी, अजय पांडे, डीआर दुबे आदि की उपस्थिति रही। इस मौके पर अमर शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और सामाजिक सरोकार से अमर शहीद की मूर्ति स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया।