अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केएसआरटीसी में कार्यक्रम, 115 नई बसों का उद्घाटन
बेंगलुरु कर्नाटक रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (केएसआरटीसी) के केंद्रीय कार्यालय में ट्रांसपोर्टअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं के योगदान को सम्मानित करते हुए 45 नई कर्नाटक सरिगे और 70 पल्लक्की बसों का उद्घाटन किया गया।
हर वर्ष 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान को याद करना तथा उनके अधिकार, समानता और सम्मान को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज महिलाएं परिवार, शिक्षा, विज्ञान, समाज, राजनीति और अर्थव्यवस्था सहित सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है और उन्हें समान अवसर तथा सुरक्षित वातावरण प्रदान करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर प्रसिद्ध वैज्ञानिक Dr.शुभा V. को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें वर्ष 2026 में भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित पद्माश्री से सम्मानित किया गया है, जो देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है।
कार्यक्रम में केएसआरटीसी के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया तथा महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज में उनकी भूमिका को और मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।