logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महाराणा प्रताप चौराहे के पास दुकानों में लगी भीषण आग फायर यूनिट की तत्परता से बुझी आग।

काशीपुर:-आज दिनांक 14-03-2026 को समय 06:32 बजे आर टी सेट के माध्यम से फायर स्टेशन काशीपुर को सूचना प्राप्त हुई की काशीपुर के एमपी चौक पर दुकानों में आग लगी है सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन काशीपुर से प्रभारी अग्निशमन अधिकारी काशीपुर एफएसएसओ श्याम सिंह के दिशा निर्देशन में 02 फायर यूनिटे घटनास्थल के रवाना हुई। पहुंच कर देखा कि आग एमपी चौराहे के समीप साइकिल एवं फलों की अस्थायी दुकानों में लगी थी जिस पर तत्काल फायर यूनिट मोटर फायर इंजन से 01 होजरील तथा 01 होज लाइन फैलाकर अग्निशमन कार्य प्रारम्भ किया।
घटनास्थल पर पाया गया कि एक दुकान के अंदर आग तीव्रता से जल रही थी, किन्तु दुकान का शटर बंद होने के कारण उसे खोला नहीं जा पा रहा था। आग की बढ़ती तीव्रता को देखते हुए फायर यूनिट द्वारा त्वरित निर्णय लेते हुए फायर वाहन में लगे चैन पुली की सहायता से दुकान के शटर को तोड़कर अंदर पहुंच बनाई गई। इसके उपरांत फायर यूनिट द्वारा अंदर लगी आग पर पानी की धार से प्रभावी रूप से काबू पाया गया तथा आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया।
फायर यूनिट की तत्परता एवं सूझबूझ के कारण आग को आसपास की अन्य दुकानों एवं प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ी घटना होने से टल गई। इस घटना में दुकानों में रखा सामान को क्षति हुई है, किन्तु किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
फायर यूनिट में सम्मिलित कर्मचारी निम्नलिखित है लीडिंग फायरमैन विजेंद्र सिंह चालक सुमित पवार चालक दीपक राठौर फायरमैन सोहन सिंह फायरमैन अर्जुन सिंह फायरमैन आकाश गैरोला फायरमैन सनी कुमार महिला फायरमैन आरती महिला फायरमैन नमिता।

0
367 views

Comment