गाजियाबाद में गैस आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य — सीडीओ अभिनव गोपाल 🔥⛽
गाजियाबाद
मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल ने कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में आयोजित गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी गाजियाबाद एवं एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर द्वारा की गई।
बैठक में जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर एवं पीएनजी की उपलब्धता, बुकिंग व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं को सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में गैस सिलेंडर एवं पीएनजी की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आपूर्ति व्यवस्था सामान्य रूप से संचालित हो रही है।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि गैस वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखें, तथा किसी भी प्रकार की जमाखोरी या कालाबाजारी की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही आमजन को अफवाहों से बचने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
जनपदवासियों से अपील की गई है कि
👉 गैस बुकिंग के बाद एजेंसी पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं
👉 सिलेंडर पूर्व की भांति घर पर ही वितरित किया जाएगा
किसी भी समस्या की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर
📞 0120-3761964 पर संपर्क करें।
@CMOfficeUP @ChiefSecyUP