होर्मुज संकट: भारत के लिए राहत की खबरें
ईरान का बड़ा ऐलान: "भारत हमारा सच्चा दोस्त है, होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को मिलेगा सुरक्षित रास्ता।"
ऊर्जा संकट पर राहत: ईरान ने भारत को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर LPG और तेल टैंकर ले जाने की दी इजाजत।
सुरक्षित निकले भारतीय जहाज: होर्मुज के पूर्व से भारत का झंडा लगा तेल टैंकर 'जग प्रकाश' सुरक्षित रवाना।
कूटनीतिक सफलता: विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ईरानी समकक्ष के बीच बातचीत का असर, भारतीय जहाजों के लिए आसान हुआ समुद्री मार्ग।
सतर्कता जारी: संकट के बीच भारतीय नौवहन कंपनियों और दूतावासों का समन्वय, फारस की खाड़ी में तैनात जहाजों की सुरक्षा पर सरकार की पैनी नजर।