बिजनौर डीएम जसजीत कौर का बड़ा बयान — गैस व पेट्रोल की कमी की खबर पूरी तरह अफवाह ⚠️
बिजनौर
जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस सिलेण्डर, पेट्रोल व डीजल की कमी की जो खबरें प्रसारित हो रही हैं, वह पूरी तरह अफवाह हैं। ⛽🔥
उन्होंने बताया कि वर्तमान में घरेलू उपयोग की सभी आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। सोशल मीडिया पर फैल रही गलत सूचनाओं के कारण उपभोक्ताओं द्वारा अधिक बुकिंग किए जाने से सर्वर पर लोड बढ़ गया है, जिससे गैस बुकिंग में दिक्कत आ रही है, जिसे ठीक कराया जा रहा है। 💻📢
डीएम ने बताया कि अब घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतराल निर्धारित किया गया है।
साथ ही आपूर्ति विभाग की टीमों द्वारा अवैध भंडारण, जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन पूरी स्थिति पर गंभीरता से नजर बनाए हुए है और तेल कंपनियों द्वारा सप्लाई बढ़ाने की सूचना दी गई है। 🚨
डीएम महोदया ने आमजन से अपील की है कि
👉 अफवाहों पर ध्यान न दें
👉 अनावश्यक बुकिंग न करें
👉 शांत रहें, पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है