logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

क्षेत्रीय आयुक्त गौतम की हुई पदोन्नति, मध्य प्रदेश के बने अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त


कानपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के आंचलिक कार्यालय, उत्तर प्रदेश में कार्यरत क्षेत्रीय आयुक्त गौतम को पदोन्नति प्राप्त होने पर सहकर्मियों द्वारा उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई।

उन्हें पदोन्नत कर मध्य प्रदेश के आंचलिक कार्यालय में अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है, साथ ही उनका स्थानांतरण भी किया गया है। इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री गौतम के कार्यकाल को याद करते हुए उनके नेतृत्व, कार्यकुशलता तथा संगठन के प्रति समर्पण की सराहना की। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी।

आंचलिक कार्यालय, उत्तर प्रदेश के अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त उदय बक्शी ने श्री गौतम को पदोन्नति पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि श्री गौतम ने अपने कार्यकाल में संगठन के कार्यों को दक्षता और समर्पण के साथ आगे बढ़ाया है तथा नई जिम्मेदारी में भी वे अपनी प्रतिभा और अनुभव से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। इस मौके पर श्री गौतम ने आंचलिक कार्यालय, उत्तर प्रदेश तथा क्षेत्रीय कार्यालय, कानपुर के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट - किशोर मोहन गुप्ता
जिला - कानपुर नगर
राज्य - उत्तर प्रदेश

5
1054 views

Comment