✍️✍️जुम्मे की नमाज से पहले जलेसर में ड्रोन से सुरक्षा निगरानी, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का लिया गया जायजा✍️✍️
छतों की चेकिंग, संदिग्ध गतिविधियों और अवैध शराब पर रखी गई पैनी नजर
एटा 13 मार्च 2026 राज्य में जारी सुरक्षा अलर्ट और जुम्मे की नमाज के मद्देनजर जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में थाना जलेसर क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से व्यापक सुरक्षा सर्वे किया गया।
ड्रोन सर्विलांस के जरिए पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों की बारीकी से निगरानी करते हुए घरों की छतों और आसपास के इलाकों की चेकिंग की। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों, अवैध शराब निष्कर्षण और अन्य संभावित आपत्तिजनक वस्तुओं पर विशेष नजर रखी गई।
पुलिस टीम द्वारा की गई इस सघन जांच के दौरान किसी भी स्थान पर कोई संदिग्ध सामग्री या गतिविधि नहीं पाई गई। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे सुरक्षा उपायों का उद्देश्य अपराध की रोकथाम, अपराधियों के चिन्हांकन तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहे
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️
👉✍️एटा में जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का रोमांच, 130 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
बालक वर्ग में सुषांत और बालिका वर्ग में श्रेष्ठा ने सिंगल्स खिताब जीता, डबल्स मुकाबलों में भी कड़ा संघर्ष
एटा 13 मार्च 2026 खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय एटा द्वारा पं० गोविन्द बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम, जीटी रोड एटा में आयोजित जूनियर आयु वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता के चौथे दिन बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। प्रतियोगिता में कुल 130 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बालक वर्ग सिंगल्स में सुषांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि शिवांग दूसरे स्थान पर रहे। शिव और अंकित ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालक डबल्स में शिवांग और प्रतीक की जोड़ी ने पहला स्थान प्राप्त किया। सुषांत और शिव की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही, जबकि मयंक-सक्षम तथा प्रिंस-नैतिक की जोड़ियों ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग सिंगल्स में श्रेष्ठा ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रद्धा दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि परी और काव्या ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
बालिका डबल्स में श्रेष्ठा और परी की जोड़ी ने बाजी मारी। काव्या और आराध्या की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही, जबकि अन्तरा-उन्नति तथा श्रद्धा-सोना की जोड़ियों ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका प्रवेन्द्र सिंह यादव, शुभम कुमार, प्रमोद कुमार, सौरभ, मनीष दुबे और पुष्पेन्द्र ने निभाई। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पूजा भट्ट (उपक्रीड़ाधिकारी), हेमलता, राजीव कुमार (सचिव फुटबॉल संघ), सौरभ यादव, पुष्पेन्द्र, किशन, गोपाल, विजय, सपना और बबली का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी और दर्शक मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।