logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, धनबाद में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

धनबाद में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारी शुरू हो गई है। मकान सूचीकरण और मकानों की गणना को लेकर जिला प्रशासन ने अधिकारियों और तकनीकी सहायकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की है।

समाहरणालय सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी Aditya Ranjan, नगर आयुक्त Ashish Gangwar, अनुमंडल दंडाधिकारी Lokesh Barange और अपर समाहर्ता Vinod Kumar ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि जनगणना किसी भी देश के विकास, योजनाओं और नीतियों के निर्माण के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ही भविष्य की योजनाओं और विकास कार्यों का निर्धारण किया जाता है। उन्होंने कहा कि लगभग डेढ़ दशक के बाद यह जनगणना कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, इसलिए सभी अधिकारी और कर्मी इसे पूरी जिम्मेदारी के साथ संपन्न करें।

प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य निदेशालय, रांची से आए राष्ट्रीय प्रशिक्षक सह सहायक निदेशक Murari Mohan ने प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण और भवनों की गणना से जुड़ी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगी। मोबाइल ऐप और पोर्टल के जरिए प्रगणक हर घर और हर ब्लॉक का डेटा संग्रह करेंगे, जिससे जानकारी तेजी और सटीकता के साथ दर्ज की जा सकेगी।

प्रशिक्षण के बाद सभी चार्ज अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य शुरू करेंगे।

इस मौके पर जिला प्रशासन के कई अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और अन्य संबंधित कर्मी भी मौजूद रहे।

16
2872 views

Comment