logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, नवजात का शव कार्डबोर्ड बॉक्स में ले जाने को मजबूर हुआ गरीब पिता

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। पश्चिम सिंहभूमि जिले के चाईबासा अनुमंडल में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही और असंवेदनशील रवैये की एक बेहद दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। यहां एक गरीब पिता को अपने नवजात शिशु के शव को कार्डबोर्ड के डिब्बे में रखकर घर ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

बताया जा रहा है कि अस्पताल प्रशासन की ओर से शव को घर ले जाने के लिए न तो एंबुलेंस की व्यवस्था की गई और न ही किसी तरह की मदद दी गई। मजबूरी में पिता ने एक कार्डबोर्ड का डिब्बा लिया और उसी में अपने नवजात बच्चे के शव को रखकर घर के लिए निकल पड़ा। इस घटना ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की संवेदनहीनता को उजागर कर दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना सरकार और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का बड़ा उदाहरण है। वहीं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर भी विपक्ष और जनता सवाल उठा रही है। लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के बजाय सरकार इस तरह की घटनाओं पर चुप्पी साधे हुए है।

इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में काफी नाराज़गी देखने को मिल रही है। लोगों की मांग है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी अस्पताल कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को इस तरह की अमानवीय स्थिति का सामना न करना पड़े।

0
0 views

Comment