भोलापुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति पर सोहन साहू ने जताया वरिष्ठ नेताओं का आभार
छुरिया:छुरिया क्षेत्र के ग्राम भोलापुर और आसपास के ग्रामीणों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भोलापुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के सेटअप को स्वीकृति मिल गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
भाजपा युवा मोर्चा छुरिया के अध्यक्ष सोहन साहू ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव के निरंतर प्रयासों से यह महत्वपूर्ण उपलब्धि संभव हो पाई है।
सोहन साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष कांता साहू,जनपद पंचायत अध्यक्ष संजय सिन्हा, नगर पंचायत अध्यक्ष अजय पटेल, वरिष्ठ नेता चंद्रिका प्रसाद डड़सेना तथा एम.डी. ठाकुर सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि भोलापुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना से क्षेत्र के लोगों को समय पर उपचार और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। इससे भोलापुर सहित आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।