logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नगर पालिका सूरजगढ़-सिंघाना को पेयजल की सौगात: 83.39 लाख रुपये की लागत से लगेंगे 5 नए ट्यूबवेल

विधानसभा क्षेत्र सूरजगढ़ में पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए विधायक श्रवण कुमार के प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। सूरजगढ़ विधायक की विशेष अनुशंसा पर राजस्थान सरकार के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) ने नगर पालिका सूरजगढ़ और सिंघाना क्षेत्र के लिए 5 नए ट्यूबवेल (नलकूप) निर्माण की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। इन विकास कार्यों पर कुल 83.39 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी, जिससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी।नगर कांग्रेस कमेटी सिंघाना के अध्यक्ष डी पी सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन ट्यूबवेलों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को पानी की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार नगर पालिका सिंघाना के दो ट्यूबवेल कोठी की ढाणी एवं वाल्मीकि मोहल्ला में एव नगर पालिका सूरजगढ़ के तीन ट्यूबवेल नायकों का मोहल्ला (रामदास बगीची के सामने) वार्ड नंबर 01, मुस्लिम मोहल्ला वार्ड नंबर 07 एव वार्ड नंबर 02 में लगाये जाएंगे। विधायक की अनुशंसा के बाद बजट का भी आवंटन कर दिया गया है। इसमें सिंघाना में पाइपलाइन व ट्यूबवेल कार्य के लिए 35.10 लाख रुपये और सूरजगढ़ के कार्यों के लिए 48.29 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। विधायक श्रवण कुमार के इन प्रयासों से स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नए ट्यूबवेल लगने से इस बार गर्मियों के मौसम में पानी की किल्लत से काफी हद तक निजात मिल सकेगी।

0
0 views

Comment