झारखंड विधानसभा में विधायक सरयू राय और मंगल कालिंदी से नौशीन खान ने की मुलाकात
आज झारखंड विधानसभा में जमशेदपुर पश्चिम के माननीय विधायक Saryu Roy एवं विधायक Mangal Kalindi से शिष्टाचार मुलाकात की गई। इस दौरान जुगसलाई नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती Naushin Khan अपने पति के साथ उपस्थित रहीं।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास, नगर परिषद से जुड़े मुद्दों और जनहित से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। जुगसलाई क्षेत्र के विकास को लेकर भी सकारात्मक बातचीत हुई।
इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने आपसी सहयोग से क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करने की बात कही।