भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) की बड़ी पंचायत 16 मार्च को, क्षेत्रीय समस्याओं पर मचेगा हुंकार
*पीलीभीत-* भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) जनपद पीलीभीत द्वारा आगामी 16 मार्च 2026 को ग्राम पंचायत दौलतपुर पट्टी स्थित क्षेत्रीय पंचायत देव स्थल मंदिर के प्रांगण में एक विशाल किसान पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। ब्लॉक बरखेड़ा प्रभारी सुरेंद्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में क्षेत्र के किसानों और मजदूरों की ज्वलंत समस्याओं पर गहन चर्चा की जाएगी।
*● SDM बीसलपुर को सौंपा जाएगा ज्ञापन*
संगठन के मंडलीय सचिव मुरलीधर कश्यप ने बताया कि पंचायत के दौरान उप जिलाधिकारी (SDM) बीसलपुर को मौके पर आमंत्रित किया गया है। उन्हें क्षेत्र की जनसमस्याओं से अवगत कराते हुए एक संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा, ताकि शासन-प्रशासन द्वारा किसानों की मांगों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
*● सुरक्षा और सूचना के लिए प्रशासन को पत्र*
पंचायत की संवेदनशीलता और भारी भीड़ को देखते हुए संगठन द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना बरखेड़ा से सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की अपील की गई है। साथ ही स्थानीय LIU विभाग से भी अनुरोध किया गया है कि वे पंचायत की सूचना संबंधित उच्चाधिकारियों को प्रेषित करें ताकि जनहित के मुद्दों का समाधान हो सके।
*● भारी संख्या में जुटने का आह्वान*
मंडलीय सचिव मुरलीधर कश्यप ने जनपद, तहसील, ब्लॉक और ग्राम स्तर के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित भारी संख्या में किसान भाइयों और मजदूरों से पंचायत में पहुँचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि एकजुटता से ही हक की लड़ाई जीती जा सकती है।