logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पानी संकट पर भड़का जनाक्रोश, “पानी नहीं तो वोट नहीं” का नारा बुलंद

पानी संकट पर भड़का जनाक्रोश, “पानी नहीं तो वोट नहीं” का नारा बुलंद


शंकरगढ़, प्रयागराज। नगर पंचायत शंकरगढ़ क्षेत्र में बढ़ती पानी की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। नगर के कई मोहल्लों में लंबे समय से पानी की किल्लत बनी हुई है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पूरे नगर में पानी की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है, लेकिन इसके समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का आरोप है कि नेता चुनाव के समय जनता से वोट लेकर सत्ता में तो पहुंच जाते हैं, लेकिन मूलभूत सुविधाओं की ओर ध्यान नहीं देते।
नाराज नागरिकों ने कहा कि केवल घोषणा करने या फोटो खिंचवाने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि जमीन पर काम करने की जरूरत है। लोगों का कहना है कि पानी के बिना जनता परेशान है और इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
स्थानीय लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले 2027 के चुनाव में “पानी नहीं तो वोट नहीं” का नारा बुलंद किया जाएगा।
नगरवासियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि जल्द से जल्द ठोस कदम उठाकर पानी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

लवलेश द्विवेदी

1
57 views

Comment