logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हक मांगने से नहीं मिलता बल्कि उसके लिए लड़ना पड़ता है- श्री राहुल गांधी*



समाज के दलित, शोषित, वंचित, पीड़ित, तथा गरीब, वर्ग के लोगों के हितों की आवाज को प्रमुखता से उठाने वाले तथा उनके हक और अधिकारों की लड़ाई को लड़ने वाले तथा बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक रहे मा0 कांशीराम जी की जयन्ती को कांग्रेसजनों द्वारा सामाजिक परिवर्तन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर आज राजधानी लखनऊ स्थित इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें बातौर मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, जननायक मा0 श्री राहुल गांधी जी ने संम्बोधित किया। संगोष्ठी का संचालन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन डॉ0 अनिल जय हिन्द जी ने किया।

संगोष्ठी का आयोजन उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी-पूर्व मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन डा0 अनिल जय हिन्द एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन डा0 राजेन्द्र पाल गौतम जी द्वारा किया गया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जननायक मा0 श्री राहुल गांधी जी ने कहा कि हम आज मा0 कांशीराम जी को याद करते है, उनके संघर्ष को, उनके सपनों को उनके हिन्दुस्तान के राजनीति के योगदान को और दिल से उनका धन्यवाद करते हैं।

श्री राहुल गांधी जी ने कहा कि सिर्फ चाहने से परिवर्तन नहीं होता बल्कि प्रयासों से होता है। परिवर्तन तब होता है जब हम गलत को गलत और सही को सही कहते हैं। उन्होंने कहा कि मा0 कांशीराम जी उत्तर प्रदेश में घूमते थे तो एक पेन अपने साथ रखते थे और बताते थे कि पेन में निब कहां, उसकी बॉडी कहां, कैसे लिखती है और ढक्कन लगाते ही बंद हो जाती है। ढक्कन 15 प्रतिशत है और वो ही पेन को संचालित करता है यही स्थिति भारतीय समाज की है। मगर होना यह चाहिए कि फायदा 15 प्रतिशत को भी मिले और 85 प्रतिशत को भी मिलना चाहिए। मगर भाजपा जब से सत्ता में आई उसने एक नया सिस्टम निकाला है पेन और ढक्कन को अलग कर दिया है और 85 प्रतिशत को फेंक दिया और 15 प्रतिशत को लेकर घूम रही है। मोदी आज कंप्रोमाइज हो गए हैं जिसके कारण वह ट्रंप के आगे झुक रहे हैं, अभी हाल ही में अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील में अमेरिका को सारे फायदे दिए गए जबकि इस व्यापार समझौता से ना केवल हमारे देशवासियों का कोई भी फायदा नहीं हुआ बल्कि भविष्य में हमारे किसान भाइयों को इसका नुकसान उठाना पडे़गा।
श्री राहुल गांधी जी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश की एनर्जी सिक्योरिटी से समझौता कर लिया है, क्योंकि अब अमेरिका तय कर रहा है कि हम तेल कहां से लेंगे? उन्होंने कहा कि जब मैंने संसद में एपस्टीन का नाम लिया तो स्पीकर ने मुझे बोलने से रोक दिया।

श्री राहुल गांधी जी ने कहा कि मंत्री हरदीप पुरी पहले से ही कम्प्रोमाइजड हैं। इनका नाम एपस्टीन फाइलस में है और ये एपस्टीन के दोस्त रहे हैं। हरदीप पुरी की बेटी की कंपनी में जॉर्ज सोरोस का पैसा लगा है- जैसे ही मैंने संसद में ये बात रखी तो स्पीकर ने फिर मुझे बोलने से रोक दिया।

मोदी जी के सरेंडर करने का कारण केवल दो हैं एक एपस्टीन और दूसरा अडानी, अडानी का जो केस अमेरिका में चल रहा है उसमें खुद मोदी भी संलिप्त हैं इसी वजह से नरेन्द्र पूरी तरह से सरेंडर हो गए हैं। मोदी जी साइकोलॉजिकल रूप से हार गए हैं और जब व्यक्ति मन से हारता है तो फिर उसको हारना ही होता है।

श्री राहुल गांधी जी ने कहा कि हक मांगने से नहीं मिलता बल्कि उसके लिए लड़ना पड़ता है। कांग्रेस पार्टी 85 प्रतिशत के शोषण की व्यवस्था को बदलने की लड़ाई लड़ रही है वह समय अब आ गया है। यह लड़ाई ना केवल चुनाव जीतने की है बल्कि व्यवस्था परिवर्तन की है। हक की लड़ाई विचारों की लड़ाई सबसे मजबूत होती है जो विचारों से कम्प्रोमाइज नहीं करता है उसकी ही पूजा होती है, वह चाहे अम्बेड़कर जी हों, गांधी जी हो, या मा0 कांशीराम जी हों।
Syed Afzal Ali Shah maududi.
Lucknow

1
47 views

Comment