संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की निष्पक्ष तरीके से कराने की मांग परिजनों ने उठाई
साथी दोस्तों पर पैसे के लालच में हत्या करने का लगाया आरोप
परिजनों ने साथी दोस्तों पर पैसे के लालच में हत्या करने का लगाया आरोप
पानीपत, 13 मार्च ( निर्मल सिंह ) : गुरुग्राम के होटल साल्ट स्टेज़ सेक्टर - 39 में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या के मामले युवक (शिवम यादव ) के परिजनों ने माननीय मुख्यमंत्री, नायाब सिंह सैनी को लिखित पत्र भेजकर निष्पक्ष तरीके से जांच करवाने की मांग की है।
गांव सौंसा जिला ग्वालियर निवासी मनोज सिंह यादव ने शिकायत में बताया है कि मैंने अपने पुत्र शिवम यादव को 7 जनवरी 2026 को एमबीए की पढ़ाई करने के लिए काफी खर्च करके दुबई भेजा था। जिसे मैंने सेना से रिटायरमैंट के समय मिले पैसे व बैंकों से भारी भरकम धनराशि लोन के रूप में लेकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए दुबई भेजा था। लेकिन उसके दोस्तों ने बहला-फुसलाकर 23 जनवरी 2026 को भारत में वापिस बुला लिया । उसके पैसे हड़पने के इरादे से होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी।
मनोज सिंह यादव ने अपने बेटे शिवम् के दोस्तों पर आरोप लगाया कि उन्हें भारत में वापस लोटने की जानकारी होने के बावजूद मेरे पुत्र शिवम् यादव को अलग-अलग स्थानों पर होटलों में मिलते रहे।
मैंने अपने पुत्र शिवम् यादव की पढ़ाई के लिए कर्ज लेकर पैसे की व्यवस्था की । मैंने 26 लाख रुपये का एजूकेशन लोन और मैंने होम फर्स्ट से 20 लाख रुपये का लोन लिया था, जिसमें से 14 लाख रुपये अपने बेटे को दिए व 25 लाख रुपये में बचत अकाउंट में जमा थे।
• इसके अतिरिक्त लगभग 10 लाख रुपये और कर्ज लेकर दुबई में फीस व वीजा के लिए दिए।
होटल में मेरे पुत्र की मिली डायरी में लगभग 40 लाख रुपये का लेन-देन सुजीत यादव, सत्यम और अंकित राजावत के नाम पर लिखा हुआ है।
उनका कहना है कि सबसे गंभीर विषय की बात यह है कि सनी यादव मेरे बेटे की बॉडी को होटल के कमरे से निकालकर अस्पताल ले गए और मौके पर पुलिस को सूचना तक नहीं दी । जिसमें होटल संचालक व होटल प्रबंधन ने भी दोषियों का साथ दिया। और सारे मामले में पर्दा डालने की कोशिश की।
सनी यादव को कैसे पता चला कि मेरा बेटा होटल में है । इससे शक ओर गहरा जाहिर हो जाता है। कि सबसे पहले से योजनाबद्ध तरीके से सारे सबूत मिटाए गए। जब बॉडी निकाली जा रही थी , तब मेरे बेटे के दोनों हाथ बंधे हुए थे। होटल सीसीटीवी फुटेज में कई महत्वपूर्ण समय के दौरान रिकॉर्डिंग भी गायब की गई है, जैसे:
• 01 फरवरी को 03:28 से 05:07
• 05:08 से 07:13
• 19:47 से 20:31
• 20:36 से 20:42
• 20:45:36 से 20:52:48
सीसीटीवी फुटेज में रात्रि 20:52:48 पर सनी यादव होटल के कमरे के पास आया है और दरवाजा तोड़ने का दिखावा करता है। जबकि दोस्तों ने पहले मारकर दरवाजा पहले से ही बंद किया और होटल की सीसीटीवी फुटेज को वारदात के समय होटल संचालक व प्रंबधन से मिलकर डिलीट करवा दिया।
होटल के स्टाफ ने रात्रि 21 बजकर 33 मिनट पर बेटे के कमरे से iPhone-17 निकाल कर ग़ायब किया। मेरे बेटे का iPhone-17 26 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में चालू हुआ। यह भी बहुत ही संदेहास्पद है। और बेटे शिवम् यादव का लैपटॉप भी कमरे से गायब है, और कमरे का सारा सामान भी बिखरा हुआ मिला ।
उन्होंने आरोप लगाया है कि सभी तथ्यों से स्पष्ट होता है कि मेरे बेटे की हत्या पहले निर्मम तरीके से कर फिर योजनाबद्ध तरीके से फांसी पर लटकाया गया है । शिवम् की डायरी में जो नोट मिला है, वह भी जबरदस्ती लिखवाया गया है, क्योंकि उस समय की होटल से सीसीटीवी फुटेज भी गायब करवाईं गई है। जिससे यह संदेह होता है कि किसी ने कमरे में घुसकर पहले मेरे बेटे की हत्या की और बाद में उसे पंखे पर लटकाया है।
मैंने कई बार गुरुग्राम के अधिकारियों – डीसीपी (एचक्यू ) डीसीपी ईस्ट, एसीपी , एसएचओ , चौकी प्रभारी से गुहार लगा चुका हूं, पर पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की , और न ही मुझे जांच के लिए सीडीआर, आईपीडीआर तथा न ही मेरे बेटे के बैंक खाते की स्टेटमेंट दिलवाई है , ताकि उसके उससे वित्तीय लेनदेन का भी सही से पता चल सके ।
उन्होंने मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी से मांग की है, कि इस मामले की निष्पक्ष तथा गहनता से जांच करवाई जाए और ताकि दोषियों के खिलाफ पुख्ता सबूतों के आधार पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जा सके।