logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बाइक फिसलने से दो युवक गंभीर रूप से घायल

खंडार क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में बाइक फिसलने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेंई खुर्द निवासी अजय बैरवा पुत्र कन्हैया लाल बैरवा तथा एक अन्य अज्ञात युवक बाइक से बालेर में आयोजित श्री अष्टभुजा देवी मेला देखकर वापस अपने घर लौट रहे थे।
इसी दौरान रास्ते में अचानक बाइक फिसल जाने से दोनों युवक सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को तुरंत खंडार अस्पताल पहुंचाया।
खंडार अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सवाई माधोपुर रेफर कर दिया।
हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है।

19
887 views

Comment