महिलाओं ने श्रद्धा से की दशा माता की पूजा-अर्चना
बेंगलूरू (दलपतसिंह भायल ) शांति नगर क्षेत्र में राजस्थानी महिलाओं द्वारा श्रद्धा और आस्था के साथ दशा माता की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से बैठकर दशा माता की कथा का श्रवण किया और भक्ति भाव से पूजा संपन्न की।
पूजा के बाद महिलाओं ने भक्ति गीतों के माध्यम से दशा माता का महिमामंडन किया। इस दौरान पीपल के पेड़ के चारों ओर कच्चा सूत बांधकर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल कामना की प्रार्थना की तथा परिक्रमा लगाई।
पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा और महिलाओं ने परिवार की खुशहाली के लिए माता से आशीर्वाद मांगा।