logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

साईं बगिया शास्त्री नगर में हुआ श्रीरामा मंदिर का जनजागरण कार्यक्रम - सेवादार सुरेश छाबड़ा वर्षों से चला रहे महाभियान

सांई बगिया शास्त्री नगर में पंकज कतीरा ने ज्योति प्रज्वलित कि ।
मेरठ - श्रीराम नवमी पर्व का अभियान सांई बगिया शास्त्री नगर में पहुंचा और पूरी आन - बान शान के साथ पूर्व सांसद पंकज कतीरा ने ज्योति प्रज्वलित करने का सौभाग्य प्राप्त किया । पूजन पं० अम्बुज मिश्रा ने करवाया ।
पूजन के तुरन्त बाद नवीना छाबड़ा ने गणेश वन्दना कि वीनू मिर्ग ने हनुमान जी का आवाहन किया । और शकुन्तला ठाकुर ने राम जी कि आराधना कि ( आओ जमाने वालों इस दर पे शर झुका लो ) सांई जी कि आराधना बोवी विच ने कि गुरुओं कि आराधना राज मिर्ग ने कि और मिन्नी सचदेवा ने महामाई कि ज्योत जन - जन तक पहुँचाई ।
ट्रस्ट के महामन्त्री सुरेश छाबड़ा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 1983 से प्रत्येक वर्ष प्रभु का जनजागरण क्षेत्र वासियों द्वारा कराया जाता है । उन्होंने बताया कि 13 मार्च का सुन्दरकाण्ड़ का पाठ लता मल्होत्रा के निवास पर विधि पूर्वक सम्पन्न हुआ और जनजागरण होली चौक बकरी मोहल्ला में हुआ । प्रचार सचिव नवीना छाबड़ा , पं० राजेश शर्मा व श्रीरामा संकीर्तन मन्दिर लालकुर्ती के सेवादार उपस्थित रहे ।

4
411 views

Comment