जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मांडड़ जी (IAS) की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न
जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मांडड़ की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, जिला अनुश्रवण पुस्तिका (राजस्व) एवं राजस्व विभाग से सम्बन्धित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में C एवं D रैंक प्राप्त करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन से प्राप्त लक्ष्यों को समयान्तर्गत शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए तथा सभी कार्यों में उत्कृष्टता लाई जाए।
बैठक में सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।