logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*कटनी में गैस सिलेंडर मिलने से पहले एकाएक केवाईसी के लिए लग गई लंबी लाइनें* *कटनी शहर में रसोई गैस पाने की परेशानी से पहले केवाईसी के झंझट से गुजरना

*कटनी में गैस सिलेंडर मिलने से पहले एकाएक केवाईसी के लिए लग गई लंबी लाइनें*

*कटनी शहर में रसोई गैस पाने की परेशानी से पहले केवाईसी के झंझट से गुजरना पड़ेगा। जैसे ही रसोई गैस का संकट सामने आया, वैसे ही उपभोक्ताओं को बताया गया कि पहले अपने कार्ड की केवाईसी करा ले। सवाल यह उठता है कि हर माह उपभोक्ताओं को उस कार्ड से सिलेंडर दिए जा रहे थे तब किसी को केवाईसी के लिए क्यों नहीं कहा गया। कुछ जानकार इसे सरकार की सोची समझी रणनीति बता रहे हैं। केवाईसी के लिए गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन लग रही है। ऐसा लग रहा है, मानो किसी बहाने से गैस संकट से ध्यान हटाने लोगों को लाईन में खड़ा कर दिया गया है।*

2
99 views

Comment