कुरुक्षेत्र की बेटी निधि बंसल के गुजरात में जज बनने पर शुभकामनाएं - शाहबाद की कुम्हारों वाली गली की रहने वाली है निधि बंसल
कुरुक्षेत्र की बेटी निधि बंसल के गुजरात में जज बनने पर शुभकामनाएं - शाहबाद की कुम्हारों वाली गली की रहने वाली है निधि बंसल
कुरुक्षेत्र की बेटी निधि बंसल गुजरात न्यायिक सेवा 2025 की परीक्षा पास कर सिविल जज बनी हैं। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की। निधी बंसल मूल रूप से शाहाबाद के कुम्हारों वाली गली की रहने वाली हैं
शाहाबाद के आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से उन्होंने साल 2008 में 12वीं पास की। इसके बाद 2011 में आर्य कन्या कॉलेज शाहाबाद से बी.कॉम की डिग्री हासिल की। बी.कॉम के बाद उन्होंने न्यायिक सेवा में जाने का टारगेट रखा। साल 2014 में उन्होंने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से LLB और 2017 में LLM की डिग्री हासिल की।