logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रसौली में सांडों की भिड़ंत बनी हादसा, नाले में फंसकर सांड की मौत।

बाराबंकी -जिले के रसौली कस्बे में खातीर तालाब के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो सांड आपस में लड़ पड़े।
लड़ाई के दौरान एक सांड पास में बने नाले में गिर गया और नाले के गहरे पाइप में फंस गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन पाइप गहरा और संकरा होने के कारण उसे निकालना संभव नहीं हो सका। काफी प्रयासों के बावजूद सांड को बचाया नहीं जा सका और अंततः उसकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में काफी दुख और चिंता देखने को मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते उचित उपकरण या प्रशासनिक मदद मिल जाती तो शायद सांड को बचाया जा सकता था।

1
0 views

Comment