logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

घरेलू LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए सरकार की ओर से एक महत्वपूर्ण सूचना

City Report | Madhepura | Reporter: Md Jasim Uddin
मधेपुरा जिले में घरेलू LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए सरकार की ओर से एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। इस सूचना में इंडेन गैस, भारत गैस और एचपी गैस के उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग और शिकायत के लिए आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी गैस एजेंसी या डीलर द्वारा किसी प्रकार की अनियमितता या मनमानी की जा रही हो तो तुरंत संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।
इंडेन गैस उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1800-2333-555 पर संपर्क कर सकते हैं, जबकि LPG बुकिंग और शिकायत के लिए 7718955555 नंबर जारी किया गया है। वहीं भारत गैस के उपभोक्ताओं के लिए टोल फ्री नंबर 1800-22-4344 और LPG बुकिंग के लिए 7715012345 उपलब्ध है। इसके अलावा एचपी गैस उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1800-2333-555 तथा HP Anytime LPG सेवा के लिए 9493602222 पर संपर्क कर सकते हैं।
प्रशासन ने यह भी कहा है कि गैस सिलेंडर की अनावश्यक जमाखोरी से बचें और कालाबाजारी पर रोक लगाने में सहयोग करें। आम लोगों से अपील की गई है कि गैस से जुड़ी किसी भी समस्या या शिकायत के लिए आधिकारिक नंबरों का ही उपयोग करें।
यह सूचना जनहित में जारी की गई है ताकि उपभोक्ताओं को सही जानकारी मिल सके और किसी प्रकार की परेशानी का तुरंत समाधान हो सके।

9
337 views

Comment