*डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को लेकर जिला कलक्टर को दिया ज्ञापन।*
*जिला स्तर प्रतिमा नहीं होने से एससी एसटी में नाराजगी*
झालावाड़ 12 फरवरी । अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों ने सामाजिक संस्था डॉ अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी, झालावाड़ के तत्वावधान में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया जिसमें सरकार से मांग करते हुए लिखा कि गत बीस वर्षो से जिला मुख्यालय पर भारत रत्न सविंधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की जा रही हैं। लेकिन किसी भी सरकार ने अभी तक बाबा साहब की प्रतिमा के लिए झालावाड़ शहर में स्थान की अनुमति नहीं दी गई है। इससे एससी एसटी के लोगों में काफी नाराजगी हैं । सोसायटी जिलाध्यक्ष विष्णुदयाल रैगर ने बताया कि प्रतिमा के लिये प्रशासन द्वारा शहर के तीन स्थानों की आवश्यक खानापूर्ति करवाने के बावजूद स्थान आंवटित किया जा रहा है। सोसायटी ने प्रशासन को 14 अप्रेल से पहले प्रतिमा के लिए स्थान देने को लिखा है। इस अवसर पर सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाललाल मेघवाल, महासचिव तेजमल चौहान कोषाध्यक्ष फूदींलाल बैरवा, बाबूलाल वर्मा, रेखा मेहर, अंजना बैरवा, केसरीलाल यादव, ईश्वर मेघवाल, बृजमोहन यादव, ललित राठौर, पृथ्वीराज रैगर, धनीराम सर्मथ, रामलखन मेघवाल, मोहन लाल मेघवाल, भंवरलाल मेघवाल, राधेश्याम चांदोलिया, सुनील मीणा, मदनलाल वर्मा, राजेन्द्र मेरोठा, लालचन्द रैगर, भेरूलाल मेहरा, आदि मौजूद रहे।