मुज़फ्फरनगर: सीसीटीवी में कैद हुआ मुजफ्फरनगर का दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने नारियल बेच रहे युवक को कुचल दिया, वीडियो वायरल
मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महावीर चौक पर एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे नारियल बेच रहे युवक को कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।