logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

14 मार्च को सिदगोड़ा टाउन हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन एवं राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर का आयोजन

जमशेदपुर | रिपोर्ट: आनंद किशोर
झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जमशेदपुर द्वारा 14 मार्च 2026 को सिदगोड़ा टाउन हॉल, जमशेदपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत के वर्चुअल उद्घाटन एवं राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन माननीय न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद, न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष, झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण सह प्रशासनिक न्यायाधीश, जमशेदपुर न्यायमंडल के द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर झारखंड उच्च न्यायालय के अन्य माननीय न्यायाधीगण तथा कई गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10:30 बजे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के आगमन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक स्वागत के साथ होगी। इसके बाद स्वागत गीत, दीप प्रज्वलन तथा स्वागत संबोधन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया जाएगा।
इस अवसर पर झारखंड के सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन भी किया जाएगा।
कार्यक्रम स्थल पर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और लाभुकों को उनसे जोड़ने के लिए लगभग 18 विभागों के प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही लाभुकों के बीच विभिन्न योजनाओं से संबंधित लाभों का वितरण भी किया जाएगा।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को विधिक सेवाओं तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराना है।

0
57 views

Comment