कैमूर/बिहार,
कैमूर में डिजिटल जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, समाहरणालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज़
संवाददाता : सत्यम कुमार उपाध्याय
कैमूर। बिहार के कैमूर जिले में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक सरगर्मी तेज हो गई है। बता दें कि जिला पदाधिकारी-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मुण्डेश्वरी सभाकक्ष में तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी, जो इसकी सबसे बड़ी विशेषता है।
दो चरणों में संपन्न होगी प्रक्रिया
वही प्रशिक्षण के दौरान पदाधिकारियों को बताया गया कि गणना का कार्य मुख्य रूप से दो प्रमुख चरणों में पूरा किया जाएगा
1. जिसमें स्वगणना (Self-Enumeration): 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
2. तथा घर-घर गणना: 2 मई से 31 मई 2026 तक प्रगणक और पर्यवेक्षक मोबाइल ऐप के जरिए घर-घर जाकर डेटा एकत्र करेंगे।
33 सवालों के साथ होगा मकान सूचीकरण
मकान सूचीकरण के पहले चरण में नागरिकों से कुल 33 प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें जनगणना निदेशालय, पटना के राज्य स्तरीय प्रशिक्षकों (श्री नीरज कुमार सिंह और श्री गंगेश कुमार) ने इस पूरी प्रक्रिया को डिजिटल ऐप के माध्यम से संचालित करने का तकनीकी प्रशिक्षण दिया।
मुख्य बिंदु:
•जिले में कुल 11 ग्रामीण और 5 शहरी चार्ज निर्धारित किए गए हैं।
• वही प्रशिक्षण में कानूनी प्रावधानों, मानव संसाधन और जन-जागरूकता पर विस्तृत चर्चा हुई।
•तथा कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सहित भभुआ व मोहनियां के अनुमण्डल पदाधिकारी एवं सभी बी़डीओ शामिल हुए। आपको बताते हुए चलें कि डिजिटल जनगणना के इस नवाचार से डेटा संकलन में पारदर्शिता और सटीकता आने की उम्मीद जताई जा रही है।