logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्रामीण क्षेत्रों में भी घरेलू गैस की भारी किल्लत शुरू, जनता परेशान

भोजपुर, 12 मार्च: राज्य के कई जिलों में इन दिनों घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। गैस सिलेंडर की आपूर्ति समय पर नहीं होने के कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं और लोग घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं।

भोजपुर के तरारी प्रखंड स्थित सिकरहटा गैस एजेंसी में गैस के लिए आम जनता घंटों इंतजार कर रही है। एजेंसी वाले कह रहे हैं कि बिना बुकिंग और ओटीपी डीएसी नंबर के नहीं मिलेगा। जनता की शिकायत है कि बुकिंग नहीं हो रहा है। सर्वर डाउन होने के कारण ओटीपी नहीं आ रहा है। ब्लैक में चुपके से गैस देने की शिकायत है।
नाराज और परेशान जनता लाचार है और सड़क जाम करने की कोशिश कर रही है।हालांकि पुलिस प्रशासन आम लोगों को शांत करा कर शांति बनाए रखने की कोशिश कर रही है।

गैस की कमी के कारण घरों में खाना बनाने में भी दिक्कतें आ रही हैं। कई परिवारों को वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर लकड़ी या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी गंभीर बताई जा रही है, जहां समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और गैस की कोई कमी नहीं है। वहीं प्रशासन ने भी लोगों से धैर्य बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान और अमेरिका की खाड़ी देशों में युद्ध के कारण आपूर्ति व्यवस्था में दिक्कत हुई है। सुधार होने के बाद स्थिति जल्द ही सामान्य हो सकती है। फिलहाल लोगों को उम्मीद है कि सरकार और संबंधित विभाग इस समस्या का शीघ्र समाधान करेंगे।

0
0 views

Comment