logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

13 मार्च को होगा बिल्सी के श्री जी.एस.मॉडल स्कूल का भव्य उद्घाटन



बदायूँ/बिल्सी। नगर के उझानी रोड स्थित सरकारी अस्पताल के पास नवस्थापित श्री जी.एस. मॉडल स्कूल का भव्य उद्घाटन शुक्रवार, 13 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिल्सी विधायक माननीय हरीश शाक्य उपस्थित रहेंगे।
विद्यालय के उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रहने की संभावना है। आयोजक भुवनेश कुमार सिंह (निवासी ग्राम रायपुर बुजुर्ग, तहसील बिल्सी) ने सभी क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में पहुंचकर उद्घाटन समारोह को सफल बनाने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि इस विद्यालय के माध्यम से क्षेत्र के बच्चों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में सभी अतिथियों एवं नागरिकों को सादर आमंत्रित किया गया है।



अपनी क्षेत्र एवं नगर की हिंदी खबर को प्रकाशित कराने के लिए संपर्क करें-

(मीडिया प्रभारी देव ठाकुर)

10
674 views

Comment