logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनगणना-2027 की तैयारियां हुईं तेज, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण


बदायूँ। जनगणना-2027 की तैयारियों के अंतर्गत जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी सभागार में बुधवार को समस्त चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के समापन पर लखनऊ निदेशालय से आए जनगणना प्रभारियों द्वारा संबंधित अधिकारियों को जनगणना कार्य की रूपरेखा, उनके दायित्वों तथा समन्वय प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान अधिकारियों को सीएमएमएस पोर्टल तथा एचएलबीसी पोर्टल का तकनीकी प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
डीएम ने बताया कि आगामी जनगणना डिजिटल मोड में कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जनगणना का कार्य दो चरणों में संपन्न होगा। पहला चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा, जबकि दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार पहली बार स्वजनगणना की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं भी अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को जनगणना कार्य को सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा तकनीकी प्रक्रियाओं से भी अवगत कराया गया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी राजेश कुमार सिंह, अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

4
253 views

Comment