logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*जिला गंगा समिति, दरभंगा द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा अभियान में एनएसएस करेगा सक्रिय सहयोग*

*जिला गंगा समिति, दरभंगा द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा अभियान में एनएसएस करेगा सक्रिय सहयोग*

*एनएसएस समन्वयक की अध्यक्षता में हुई कार्यक्रम पदाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक में रूपरेखा पर हुआ विचार-विमर्श*

*आगामी 16 से 31 मार्च के बीच आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा रैली, स्वच्छता कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित*

जिला गंगा समिति, दरभंगा द्वारा 16 से 31 मार्च, 2026 के बीच आयोजित होने वाले गंगा स्वच्छता पखवाड़ा अभियान में एनएसएस सक्रिय सहयोग करेगा। इस संबंध में दरभंगा के जिलाधिकारी सह अध्यक्ष, जिला गंगा समिति, दरभंगा ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं कार्यक्रम समन्वयक सहित सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को पत्र के माध्यम से सूचित किया है। कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार- विमर्श हेतु एनएसएस समन्वयक डॉ आर एन चौरसिया की अध्यक्षता में दरभंगा के सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला गंगा समिति के परियोजना पदाधिकारी फारूक इमाम, डॉ कीर्ति चौरसिया, डॉ अभिमन्यु कुमार, डॉ रीता कुमारी, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ अनुपम प्रिया, प्रो महंत अवधेश कुमार दास, प्रो शिव नारायण राय, मुकेश कुमार झा, अमित कुमार झा, संजीव कुमार, रवीन्द्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान अलग-अलग तिथियां में जागरूकता रैली तालाब एवं नदी घाटों की सफाई वृक्षारोपण कर्नाटक के साथ ही पेंटिंग्स रंगोली तथा भाषण प्रतियोगिता आदि का भी आयोजन कियाजाएगा।
फारूक इमाम ने बताया कि यह कार्यक्रम दरभंगा जिला में 2022 से संचालित हो रहा है। यह अभियान गंगा एवं सहायक नदियों के संरक्षण में आम लोगों की भागीदारी हेतु नियमित जन जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन से संबंधित है जो भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन तथा बिहार राज्य गंगा नदी संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित किया जाता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रत्येक कॉलेज के स्वयंसेवकों की टीम बनाई जाएगी जो प्रति माह दो-तीन दिन कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। ऐसे सक्रिय स्वयंसेवकों को वार्षिक प्रमाण पत्र, सम्मान एवं पुरस्कार भी दिया जाएगा।
डॉ आर एन चौरसिया ने कहा कि प्रत्येक कॉलेज से न्यूनतम 10 इच्छुक, सक्रिय तथा पर्यावरण एवं नदी संरक्षण के प्रति रुचि रखने वाले स्वयंसेवकों एवं छात्रों को नामित किया जाएगा, ताकि जन जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान को प्रभावित, सतत एवं परिणामोन्मुख संचालन किया जा सके। बैठक में कार्यक्रम पदाधिकारियों ने कई तरह के प्रश्न पूछे, जिनका संतोष जनक उत्तर फारूक इमाम ने दिया। पदाधिकारियों का स्वागत एनएसएस सहायक अमित कुमार झा ने, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मारवाड़ी कॉलेज की एनएसएस पदाधिकारी डॉ सुनीता कुमारी ने किया।

12 views

Comment
  • Dhanraj Kumar

    Most welcome jee all friends 💞